इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2023 सीजन की शुरूआत 31 मार्च से होने जा रही है और उसके साथ ही उन फैंस के लिए भी ये खुशी की बात है जो आईपीएल के दीवाने है। इन फैंस को दो महीने तक फटाफट क्रिकेट का आनंद मिलेगा। इसके साथ ही आज हम बात करने जा रहे है ऐसे खिलाड़ी के बारे में जिसने हमेशा अपने नाम का लोहा मनवाया है।

जी हां और अब ये खिलाड़ी मुंबई इंडियंस टीम में अपना नया रोल अदा करते दिखेगा। इससे पहले ये खतरनाक दिग्गज इस टीम के लिए खेलता था लेकिन अब इसकी एंट्री हुई है बतौर पूर्ण बल्लेबाजी कोच के रूप मे और ये है वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड।

जानकारी के अनुसार पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए कीरोन पोलार्ड की भूमिका हमेशा एक लीडर के रूप में रही है। ऐसे में इस खिलाड़ी की कोच के रूप में एंट्री होने के बाद टीम को और भी मजबूती मिलेगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *