इंटरनेट डेस्क। आईपीएल की शुरूआत 31 मार्च से होने जा रही है और उसके साथ ही खिलाड़ी भी अब टीमों के साथ जुड़ने लगे है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज समाप्त हो चुकी है और दोनां ही टीमों के खिलाड़ी भी अब फ्री हो चुके है। ऐसे में आरसीबी के खिलाड़ी विराट कोहली का नया लुक सामने आया है।

आपकों बता दें की भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज समाप्त हो जाने के बाद विराट कोहली रिलेक्स मूड में नजर आ रहे है। ऐसे में उनकी नए लुक में कुछ फोटोज वायरल हुई है। जिसे हर कोई देखकर खुश नजर आ रहा है। वैसे खुद विराट कोहली ने अपने नए लुक की तस्वीरे शेयर की है।

आपकों बता दे की विराट ने आईपीएल के नए सीजन के शुरू होने से पहले ही हेयरकट करवाया। उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपने हेयर कट को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर में उनके साथ हेयर स्टाइलिस्ट आलिम भी नजर आ रहे हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *