इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के महामुकाबले आज से शुरू होने वाले है और उसके साथ ही आज से सज जाएगा आईपीएल का मेला। लगभग दो महीने से ज्यादा चलने वाले इस इवेंट में 10 टीमें भाग ले रही है। आज इस लीग का पहला मैच खेला जाएगा और उसकी शुरूआत होगी शाम को 7.30 बजे से, मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

वहीं आज का मैच सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। लेकिन सीएसके और धोनी के फैंस के लिए ये खबर थोड़ी निराश करने वाली हो सकती है और उसका कारण यह है की कप्तान एमएस धोनी के बाएं घुटने में चोट लगी है। ऐसे में फिलहाल ये तय नहीं हो सका है की वो पहले मैच में खलेंगे या नहीं।

वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ की माने तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की जहां तक मेरी जानकारी है तो एमएस धोनी 100 प्रतिशत खेल रहे हैं। साथ ही कहा की अगर धोनी नहीं खेलते हैं तो सीएसके की टीम विकेटकीपर की जिम्मेदारी डेवोन कॉनवे करेंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *