इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का महाकुंभ इस समय चरम पर है और फैंस को भी इन मुकाबलों को देखने में बड़ा ही मजा आ रहा है। इसका कारण यह है की मैचों में आए दिन कई रिकॉर्ड बन रहे और कई टूट रहे है साथ ही साथ रनों की भी जमकर बारिश हो रही है। ऐसे में आज हम यहां ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि के बारे में बात कर रहे है।

वैसे आईपीएल 16 में ऑरेंज कैप के दावेदारों पर नजर डालें तो विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस आगे चल रहे लेकिन अभी मुकाबले और भी बाकी है ऐसे में और भी नाम सामने आ सकते है। वहीं पर्पल कैप के लिए मोहम्मद सिराज और राशिद खान सबसे आगे है।

इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के पास ऑरेंज कैप ओर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के पास पर्पल कैप रहेगी। ऑरेंज कैप जीतने वाले को प्राइज मनी 15 लाख रुपए दिए जाएंगे वहीं पर्पल कैप जीतने वाले को भी प्राइज मनी में 15 लाख रुपए ही दिए जाएंगे।

PC-bq prime,ndtvsports, abp news

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *