इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2023 का 38वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब को हराकर जीत तो लिया लेकिन इस बीच टीम की एक टेंशन भी बढ़ गई है। ये टेंशन इस वजह से बढ़ी है की शुक्रवार को अपने बल्ले और गेंद से कारनामा करने वाला खिलाड़ी चोटिल हो गया है। जिसके बाद अब केएल राहुल की टेंशन बढ़ गई है।

इस मुकाबले में लखनऊ के स्टार ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस रहे, उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से ही करनामा किया। हालांकि मैच के बीच में ही यह धाकड़ खिलाड़ी चोटिल हो गया। जानकारी के अनुसार पंजाब के खिलाफ मैन ऑफ द मैच रहे मार्कस स्टोयनिस फिंगर इंजरी से जूझ रहे हैं।

स्टोयनिस पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान ही चोटिल हो गए थे। चोट की गंभीरता को देखते हुए खिलाड़ी को मैदान से बाहर जाने की सलाह दी गई। अंत में ऐसा ही हुआ, स्टोयनिस मैदान से बाहर चले गए। बताया जा रहा है की स्टोयनिस के फिंगर के स्कैन्स होंने के बाद ही पता चलेगा की चोट कितनी गंभीर है।

PC-espncricinfo, news nation

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *