इंटरनेट डेस्क। आईपीएल की दो बार विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स को बीच लीग में एक बड़ा झटका लगा है और ये झटका कोई छोटा नहीं है। आपकों बता दें की टीम का एक खिलाड़ी लीग को बीच में छोड़कर विदेश लौट गया है और उसका कारण यह है की उनको कोई पारिवारिक समस्या हो गई है।

जानकारी के लिए आपकों बता दें की बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बैटर लिटन दास पारिवारिक आपात स्थिति के कारण स्वदेश लौट गए हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी मैचों में लिटन दास अब मुश्किल ही खेल पाएंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो केकेआर की टीम के एक अधिकारी ने बताया की उनके परिवार में कोई मेडिकल इमरजेंसी आ गई है जिसके कारण वह ढाका लौट गए है। वह कब तक वापसी करेंगे इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।

PC- the sportslite, sportskeeda,news bytes

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *