मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के आगामी मैचों के लिये चोटग्रस्त डेविड विली की जगह भारतीय हरफनमौला केदार जाधव को टीम में शामिल किया है।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी हरफनमौला विली ने इस सीजन आरसीबी के लिये चार मैच खेलते हुए तीन विकेट चटकाये। साल 2010 में अपना आईपीएल पदार्पण करने वाले जाधव इससे पहले भी आरसीबी के लिये खेल चुके हैं। उन्होंने एक दशक से ज्यादा के अपने आईपीएल करियर में 93 मैच खेलकर 1196 रन बनाये हैं।

आरसीबी ने जाधव को एक करोड़ रुपये की कीमत पर टीम में शामिल किया है। दो करोड़ रुपये में आरसीबी के साथ जुड़ने वाले विली चोट के कारण आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गये हैं, हालांकि आरसीबी ने फिलहाल उनकी चोट की प्रकृति पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

आरसीबी इस समय आठ मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है और उसका अगला मुकाबला सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट््स से है।

Pc:CricWatcher

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *