खेल डेस्क। आईपीएल 2023 के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया।

इस मैच में उन्होंने चार ओवरा में 11 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन के दम पर मोहम्मद शमी ने आईपीएल 16 की पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया है। मोहम्मद शमी के अब 9 मैचों में 17 हो गए हैं।चेन्नई सुपर किंग्स के तुषार देशपांडे दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उन्होंने भी 9 मैचों में 17 विकेट हासिल किए है।

आरसीबी के तहत गेंदबाज मोहम्मद सिराज 9 मैचों में 15 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।जबकि गुजरात के राशिद खान ने अब इस लिस्ट में चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया है। उनके 9 मैचों में 15 विकेट है। पांचवें स्थान पर पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं। वह भी 9 मैचों में 15 हासिल कर चुके हैं।
PC:espncricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *