इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मैच आज खेला जाएगा। बारिश के कारण 28 मई यानी के रविवार को होने वाला यह मुकाबला आखिरी समय में स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में आज ये मैच रिजर्व डे पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने सामने होंगी।

साथ ही चेन्न्ई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की इस मुकाबले को खेलने के लिए मैदान में उतरते ही अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लेंगे। आईपीएल 2023 का यह मुकाबला धोनी के आईपीएल करियर का 250 वां मैच होगा।

आईपीएल इतिहास में 250 मैच खेलने वाले एमएस धोनी पहले खिलाड़ी होंगे। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेल चुके हैं। आपको बता दें की धोनी ने अब तक 249 आईपीएल मैच में 217 पारिया खेली है। जिसमें उन्होंने 5,082 रन बनाए हैं।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *