बैंकॉक। भारत के किरण जॉर्ज ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां चीन के दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी वेंग होंग येंग को सीधे गेम में हराकर थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

दुनिया के 59वें नंबर के खिलाड़ी किरण ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाले चीन के खिलाड़ी को प्री क्वार्टर फाइनल में 39 मिनट में 21-11, 21-19 से हराया।
किरण पहली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

ओडिशा ओपन 2022 के विजेता किरण शुक्रवार को अंतिम आठ के मुकाबले में हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस और फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।हालांकि महिला एकल में अश्मिता चालिहा को पूर्व ओलंपिक और तीन बार की विश्व चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ 18-21 13-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

Pc:Sports – Punjab Kesari

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *