इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट टीम इंडिया के लिए नई जर्सी लॉन्च कर दी गई है। तीनों फार्मेट में के लिए टीम को अब नई जर्सी मिली है। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम अब अलग अंदाज में नजर आने वाली है। जानकारी के अनुसार स्पोर्ट्स ब्रांड एडिडास टीम इंडिया का नया किट स्पॉन्सर बन गया है। ऐसे में टीम को अब नई जर्सी के साथ खेलना होगा और टीम की जर्सी का लोगो भी बदल गया है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो कंपनी ने ही वीडियो जारी करके तीनों फॉर्मेट के लिए तीन अलग-अलग डिजाइन की जर्सी जारी की है। टीम इंडिया 7 जून से खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में इसी जर्सी में नजर जाएगी। साथ ही बाकी के फार्मेट में भी टीम इसी जर्सी में नजर आएगी।

खबरों के अनुसार पिछले ही महीने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एडिडास के साथ 2028 तक के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इन जर्सियों को कश्मीर के डिजाइनर आकिब वानी ने डिजाइन किया है।

PC- ABP NEWS

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *