सर्फसाइड बीच (टेक्सास, अमेरिका)। अमेरिका के टेक्सास में बृहस्पतिवार को सर्फसाइड बीच पर बने एक पुल के ढह जाने से, वहां ग्रीष्मकालीन अवकाश मनाने गए करीब दो दर्जन किशोर घायल हो गए। इनमें पांच किशोरों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया है।

ब्रेजोरिया काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि इनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। ह्यूस्टन के करीब 97 किलोमीटर दक्षिण में मैक्सिको की खाड़ी में स्थित सर्फसाइड बीच पर पुल के ढहने का वास्तविक कारण अभी ज्ञात नहीं है और मामले में जांच जारी है।

सर्फसाइड बीच वॉलंटियर फायर डिपार्टमेंट के सहायक प्रमुख जस्टिन मिल्स ने कहा कि उनके विभाग को रात 12 बजकर 34 मिनट पर आपात फोन आया था और उनके विभाग ने घटनास्थल के पास चिकित्सकीय हेलीकॉप्टर के उतरने और उड़ान भरने के लिए ;लैंडिंग क्षेत्र स्थापित किए।

ब्रेजोरिया काउंटी के जन सूचना अधिकारी शैरोन ट्रोवर ने कहा कि सभी पीड़ितों की उम्र 14 से 18 वर्ष के बीच है और वे बायू सिटी फेलोशिप ग्रीष्मकालीन शिविर से थे। इनमें से छह को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया और करीब 10 को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया।टीवी स्टेशन ;केटीआरके के वीडियो से पता चलता है कि पुल लकड़ी का बना था और एक भवन तक जाता था।

Pc:Boston Herald

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *