कीव। यूक्रेन के दक्षिणी ओलेश्की शहर में कखोवका बांध टूटने से आई बाढ़ से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है।

गुरूवार को शहर के मेयर येवेन रिशचुक के हवाले से इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने बताया है कि अब तक नौ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोग बाढ़ के कारण घरों की छतों पर फंसे हुए हैं और बचाव का इंतजार कर रहे हैं।कखोव्का पनबिजली संयंत्र बांध को मंगलवार तड़के नष्ट कर दिया गया। यूक्रेन और रूस ने बांध पर हमले को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाये हैं। रिपोर्ट के अनुसार कखोव्का हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर संयंत्र से करीब 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित ओलेस्की पर फिलहाल रूसी सेना का नियंत्रण है।

Pc:Al Jazeera

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *