इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच19 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। टीम में एक दिग्गज खिलाड़ी की वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह पांच मैचों की सीरीज है।

19 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए जेम्स एंडरसन की टीम में वापसी हो गई है। वैसे आपको बता दें की मौजूदा सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे चल रहा है। टीम ने पहले दो मैच जीते थे, जबकि इंग्लैंड ने तीसरा मैच अपने नाम किया है।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवनः बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो (विकेटकीपर) बेन डकेट, जैक क्राउले, मोइन अली, जो रूट, हैरी ब्रुक, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन

PC-espncricinfo.com,parbahat khabar

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *