इंटरेनट डेस्क। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को मध्यमक्रम के एक बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका के गेंदबाजों के नाक में दम कर दी। इस खिलाड़ी ने दोहरा शतक मार पाकिस्तान के लिए एक रिकॉर्ड भी बनाया।

जानकारी के अनुसार युवा बल्लेबाज सऊद शकील ने इस मैच में दोहरा शतक जड़कर श्रीलंका की धरती पर इतिहास रच दिया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सऊद ऐसे पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए है जिन्होंने श्रीलंकाई सरजमीं पर 200 रन बनाए है।

इस खिलाड़ी ने अपने छठे टेस्ट मैच में ही पाकिस्तान के लिए खास मुकाम हासिल किया। उन्होंने डबल सेंचुरी जड़कर मोहम्मद हफीज को भी पीछे छोड़ दिया। अपने छठे टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ने के साथ ही उन्होंने श्रीलंका में किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा सबसे सर्वाधिक टेस्ट स्कोर बनाया।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *