इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच क्वींस पार्क के त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 288 रन बना लिए है। इसके साथ ही इस समय मैदान पर कोहली है और वो 88 रन बना चुके है। वहीं दूसरे दिन का अब शाम को 7.30 बजे शुरू होगा।

वहीं विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी जैक्स कैलिस को पछाड़ दिया है। 74 रन की पारी खेलते ही विराट दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस से आगे निकल गए। विराट कोहली ने 74 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 25,535 रन पूरे कर कैलिस को पीछे छोड़ दिया है।

दिग्गजों के लिस्ट में शामिल
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली लिस्ट में विराट कोहली पांचवें नम्बर है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहले नम्बर तो श्रीलंकाई के कुमार संगकारा दूसरे नम्बर पर वहीं तीसरें स्थान पर रिकी पोंटिंग और चौथे नम्बर पर महेला जयवर्धने हैं।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *