इंटरेनट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज को भारत ने अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। 27 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है।

आपको बता दें की वनडे टीम की कमान शाई होप के हाथों में ही रहेगी। टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर और तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस की वापसी हुई है। वहीं सर्जरी के बाद रिहैब कर रहे तेज गेंदबाज जेडन सील्स और लेग स्पिनर यानिक कारिया को भी शामिल किया गया है, साथ ही बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती को भी जगह मिली है।

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड
शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक कैरिया, कीसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशाने थॉमस

PC-sportco.io,punjabkesari.in,wwos.nine.com.au

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *