इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज समाप्त हो चुकी है और उसके साथ ही भारत ने सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया है। एक मैच बारिश के कारण ड्रॉ हो गया। वहीं आज से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। भारतीय टीम इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी बिगुल फूंक देगी.

दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला बारबाडोस के ब्रिजटाउन में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। आपको बता दें कि आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल हाल ही में जारी किया है और मैचों की शुरूआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत करने जा रहा है।

आपको बता दें की भारतीय टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 से हराया है। इसके साथ ही टीम आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और उसके बाद टीम को यहीं पर पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है।

PC-sportco.io

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *