इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में तीन मैच खेले जाने है जिसमें से एक मैच हो चुका है और उसमें इंडिया ने जीत हांसिल भी करली है और 1-0 से बढ़त भी बना ली है। पहले मैच में वेस्टइंडीज को कोई कमाल नहीं दिखा सकी और 114 रना पर ही आउट हो गई।

इस मैच को भारतीय टीम ने बड़ी आसानी से जीत लिया। वहीं आज सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेल जाएगा। यह मैच ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाना है। भारतीय टीम ने पहले वनडे में पांच विकेट से शानदार जीत हासिल की थी, जिसके चलते उसके हौसले काफी बुलंद हैं।

वहीं अगर टीम आज का मैच जीत लेती है तो वह वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले लेगी। साथ ही सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। आपको बता दें की भारतीय समयानुसार दूसरा मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *