इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच पीछले 500 से भी ज्यादा दिनों से चल रहा युद्ध कब समाप्त होगा। इसके बारे में तो किसी को कुछ नहीं पता, लेकिन दोनों देशों को आर्थिक रूप से जान माल के हिसाब से नुकसान लगातार हो रहा है। ऐसे में रूस ने सोमवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृह नगर क्रिवी रीह पर मिसाइल हमले किया।

इस हमले के कारण कई भवनों को भारी नुकसान हुआ है और छह लोग मारे गए हैं। हमले में 75 लोगों के घायल होने की खबर भी है। साथ ही मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका भी है।

वहीं इस हमले के बाद रूस ने कहा है कि उसके कब्जे वाले डोनेस्क प्रांत के शहर और जपोरीजिया क्षेत्र के गांव में यूक्रेनी सेना की गोलाबारी में छह लोगों की मौत हुई है और 11 घायल हुए हैं। वही मिसाइल हमले के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हमले में बर्बाद हुई इमारतों के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए हैं।

pc-jagran

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *