इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनोें सुर्खियों में बने हुए है। पिछले चार महीने में उन पर तीन आपराधिक केस दर्ज हो चुके है। ऐसे में इस बार भी उनके खिलाफ 2020 के चुनाव परिणाम को पलटने की कोशिश के आरोप लगाए गए है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोनाल्ड ट्रंप को चुनावी हार की भरपाई करने और सत्ता के हस्तांतरण को विफल करने के प्रयास के लिए जांच में आरोपी ठहराया गया है।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार उनके खिलाफ अभियोग में कहा गया है कि ट्रम्प के चुनाव जीतने के दावे झूठे थे और उन्हें पता था कि उनके दावे गलत हैं फिर भी उन्हें दोहराकर व्यापक रूप से प्रसारित किया। खबरों के अनुसार ट्रंप ने देश में अविश्वास, जनता को भड़काने का माहौल बनाने और चुनाव प्रशासन में जनता के विश्वास को कम करने के लिए ऐसा काम किया।

खबरों की माने तो 2020 के अमेरिकी चुनाव के परिणामों को पलटने के डोनाल्ड ट्रम्प के प्रयासों की जांच कर रहे वकील ने 45 पेज की चार्जशीट दायर की है। इसमें ट्रंप के खिलाफ चार आरोप लगे हैं।

pc- ndtv.in

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *