इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस जीत के साथ ही टीम वेस्टइंडीज को सीरीज में 2-0 की बढ़त भी मिल गई है। इस मैच में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अर्धशतक मार भारत के सामने एक खास उपलब्धि भी हासिल की।

आपको बता दें की इस मैच में निकोलस पूरन ने 67 रनों की पारी खेली और भारत के खिलाफ खास उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज एरॉन फिंच को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें की पूरन भारत के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा बन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है।

पूरन ने अब तक टीम इंडिया के खिलाफ टी20 में 515 रन बनाए हैं, उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच को पीछे छोड़ दिया है। बता दें की फिंच के भारत के खिलाफ 500 रन थे। लेकिन अब पूरन उनसे इस मामले में आगे हो गए हैं।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *