इंटरनेट डेस्क। वनडे विश्वकप 2023 की शुरूआत इस साल पांच अक्टूबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच 5 अक्टूबर को होगा और इस बार इस विश्वकप की मेजबानी भारत करने जा रहा है। विश्वकप का शेड्यूल पहले ही सामने आ चुका है और अब टीमों की घोषणाए होना शुरू हो गई है।

इस कड़ी में विश्व कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। 18 सदस्यीय टीम में दो नए खिलाड़ियों को जगह मिली है साथ ही भारत में होने वाले विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मार्नस लाबुशेन को शामिल नहीं किया है। डेविड वॉर्नर अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं। वैसे आपको बता दें की ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी और इसके लिए भी यही टीम चुनी गई है।

ऑस्ट्रेलियाई टीमः
पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क , मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा

pc- zee business,outlookindia.com,cricketaddictor-com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *