आज दिनांक 16 अगस्त, 2023 विधि विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में कैरियर काउन्सिलिंग पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस व्याख्यान के मुख्य अतिथि एवं वक्ता श्री विजय कुमार विश्वकर्मा (ए.डी.जे.) वाराणसी थे। आपने बताया कि विधि के क्षेत्र में रोजगार की वृहद प्रचुरता है। यह विधि के छात्रों पर निर्भर करता है कि अपने अथक परिश्रम से किस क्षेत्र में सेवा या रोजगार करेगा। आपने बताया कि जिला विधिक प्राधिकरण विधि के छात्रों को समय-समय पर मार्गदर्शन प्रदान करता है एवं जिला विधिक प्राधिकरण के कार्य प्रणाली से भी अवगत कराता है। आपने छात्रों को विधि के तकनीकी शब्दावली एवं केस और मुकदमों की बारीकियों से भी अवगत कराया। अन्त में छात्रों के प्रश्नों का उचित उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शान्त किया। कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. शिल्पी गुप्ता एवं वक्ता का स्वागत डॉ. रंजन कुमार, विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रमुख ने किया। संचालन डॉ. मेराज हाशमी एवं धन्यवाद डॉ. विजय प्रताप गौरव ने किया। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप नारायण, डॉ. सना अहमद, श्री पवन कुमार सिंह सहित छात्र छात्राएं सम्मिलित हुये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *