इंटरनेट डेस्क। भारत और आयरलैंड के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की हाथों में होगी। वो इस बार टीम की कप्तानी करेंगे। ऐसे में इस सीरीज में अबकी चार नए खिलाड़ी भी डेब्यू कर सकते है। इन चारों खिलाड़ियों को अगर मौका मिला तो इनका प्रदशर्न भी देखने वाला होगा।

रिंकू सिंह
आईपीएल 2023 के बेस्ट फिनिशर रिंकू सिंह आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू कर सकते है। उन्हें पहले ही मुकाबले में भारत के लिए खेलने का मौका मिल सकता है।

जितेश शर्मा
आईपीएल में 5वें या छठे नंबर पर आकर कुछ ही गेंदों में मैच पलट देने वाले खिलाड़ी जितेश को पहले मैच में मौका मिलना तो मुश्किल है लेकिन संजू के फेल होने पर उनका डेब्यू हो सकता है।

प्रसिद्ध कृष्णा
वहीं चोट से वापसी कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा को भी डेब्यू का मौका मिल सकता है। वैसे उनके पास 14 वनडे का अनुभव है। लेकिन अभी तक उन्होंने भारत के लिए टी20 नहीं खेला है।

शाहबाज अहमद
शाहबाज अहमद भी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इसके साथ ही उन्हें भी टीम इंडिया में टी20 में खेलने का मौका मिल सकता है। वैसे वो अब तक तीन वनडे खेल चुके है। साथ ही टीम में वह एकलौते बाएं हाथ के स्पिनर भी हैं।

PC-espncricinfo.com,Hindustan,indiatimes.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *