इंटरनेट डेस्क। इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारिया पूरी हो चुकी है। पांच अक्टूबर से वर्ल्डकप की शुरूआत होगी और 19 नंवबर को फाइनल खेला जाएगा। इस बीच इंग्लैंड ने अपनी कोर टीम का ऐलान कर दिया है। इस 15 सदस्यीय टीम में स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की भी वापसी हुई है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन अब उन्होंने संन्यास तोड़ दिया है। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड को ही खेलना है। यह मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की कोर टीम

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, गस एटकिंगसन, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वॉक्स

pc-espncricinfo.com,thestatesman.com,abp news

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *