इंटरनेट डेस्क। पीएम मोदी इस समय 15वें ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है यहां प्रधानमंत्री की मौजूदगी में ब्रिक्स में छह नए देशों को शामिल किया गया है। ब्रिक्स के विस्तार को लेकर मोदी एक दिन पूर्व ही बोल चुके थे। इस मौके पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने नए सदस्यों के शामिल होने का एलान किया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो जिन सदस्यों को शामिल किया जाएगा, उनमें मिस्र, सऊदी अरब, यूएई, इथियोपिया, अर्जेंटीना और ईरान शामिल हैं। ये सभी जनवरी 2024 से आधिकारिक सदस्य होंगे। ऐसे में समूह के नेताओं द्वारा मीडिया ब्रीफिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमने ब्रिक्स के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने कहा मुझे विश्वास है कि हम समूह के नए सदस्य देशों के साथ काम करके ब्रिक्स को नई गतिशीलता दे पाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारी टीमें ब्रिक्स के विस्तार के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों, मानकों, मानदंडों, प्रक्रियाओं पर एक साथ सहमत हुई हैं।

pc- Mint

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *