लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक देश में अब ऐसा कानून लाने की तैयारी में है, जिससे जघन्य हत्याओं के दोषियों को जीवन भर जेल में रहना पड़ेगा।

ऋषि सुनक द्वारा लाए जा रहे इस कानून से इन मामलों में दोषियों को पैरोल पर या जल्द रिहा करने पर विचार किए जाने की कोई संभावना नहीं होगी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की ओर से इस संबंध में एक बयान सामने आया है। उन्होंने इस बयान में कहा कि जीवन का अर्थ जीवन है और न्यायाधीशों को सबसे बर्बर प्रकार की हत्या करने वाले अपराधियों को अनिवार्य उम्रकैद का आदेश देने की आवश्यकता होगी।

नया कानून न्यायाधीशों से कुछ सीमित परिस्थितियों को छोडक़र उम्रकैद का आदेश देने की कानूनी अपेक्षा रखेगा। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने इस संबंध में कहा कि मैंने हाल में सामने आए अपराधों की कू्ररता पर जनता के भय को साझा किया है। इस ऋषि सुनक का ब्रिटेन में बड़ा कदम मना जा रहा है।

PC:jagranjosh

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *