इंटरनेट डेस्क। एशिया कप 2023 के बीच भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है और उसका कारण यह है की टूर्नामेंट का एक मैच खेलने के बाद भी ही भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने घर लौट गए हैं। ऐसे में आज नेपाल के खिलाफ होने वाले मैच में बुमराह नहीं खेलेंगे। हालांकि इसी बीच अच्छी खबर भी है और वो ये की वो टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बुमराह बुमराह व्यक्तिगत कारणों से घर लौट गए है। खबरों की मानें तो उम्मीद जताई जा रही है कि बुमराह पिता बनने वाले है। ऐसे में वो घर लौटे है। बुमराह ने 15 मार्च 2021 को संजना गणेशन से शादी की थी।

बता दें की चोट के बाद बुमराह पिछले 11 महीने से टीम से बाहर थे और हाल ही में उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है। एशिया कप से पहले बुमराह आयरलैंड दौरे पर बतौर टी20 टीम के कप्तान बने थे और टीम ने सीरीज को अपने नाम किया था।

PC-moneycontrol.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *