इंटरनेट डेस्क। एशिया कप में रविवार को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया जिसमें बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हरा दिया। इस मैच में बाग्लादेश के बल्लेबाज नजमुल शांतो और मेहदी हसन मिराज ने एशिया कप के इतिहास में बांग्लादेश के लिए तीसरे विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी भी की।

दोनों खिलाड़ियों ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2023 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की है । बता दंे की शान्तो और मिराज के बीच 194 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद मिराज रिटायर हर्ट हो गए। इस मैच में मिराज ने अपना दूसरा वनडे शतक लगाया और 119 गेंदों में 112 रन बनाए। जबकि शान्तो ने 105 गेंदों में 104 रन बनाए।

बता दें की एशिया कप में बांग्लादेश की पिछली सर्वश्रेष्ठ साझेदारी जुनैद सिद्दीकी और इमरुल कीज़ के बीच एशिया कप 2010 के दौरान श्रीलंका के खिलाफ हुई थी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी की थी। 2012 एशिया कप में भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए नासिर जमशेद और मोहम्मद हफीज के बीच 224 रन की साझेदारी टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *