इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन के बीच जारी यु़द्ध का अंत तो किसी को पता नहीं है, लेकिन दोनों देश आर्थिक तौर पर कमजोर होते जा रहे है। सैनिकों की मौते हो रही है, यानी के जान माल का नुुकसान हो रहा है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूएन जनरल असेंबली को संबोधित करते हुए कहा- ये जंग सिर्फ यूक्रेन नहीं बल्कि पूरी दुनिया की है।

उन्होंने कहा की इसके लिए सभी देशों को मिलकर रूस के खिलाफ लड़ना होगा। रूस पूरी दुनिया को आखिरी जंग की और धकेल रहा है। हम इस बात की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि रूस की इस जंग के बाद दुनिया में कोई भी देश किसी पर हमला न कर सके।

जेलेंस्की ने कहा की रूस ने फूड, एनर्जी और बच्चों तक को जंग में यूक्रेन के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा- जब नफरत को एक राष्ट्र के खिलाफ हथियार बनाया जाता है, तो यह कभी नहीं रुकती।

pc- jansatta

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *