इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में संसद भंग होेने के बाद आम चुनाव होने है, संसद भंग हुए एक महीने से ज्यादा का समय पूरा हो चुका है और ऐसे में अब चुनाव आयोग ने भी चुनावों का ऐलान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगले साल जनवरी के आखिरी हफ्ते में पाकिस्तान में चुनाव कराए जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पाकिस्तान चुनाव आयोग ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी है। चुनाव आयोग के बयान के मुताबिक विधानसभाओं की फाइनल लिस्ट 30 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। 54 दिन लंबे चुनाव कार्यक्रम के बाद 2024 में जनवरी के आखिरी हफ्ते में यह चुनाव होगा।

वहीं खबरों की माने तो चुनाव आयोग का कहना है कि ताजा जनगणना के बाद नए सिरे से परिसीमन होगा। इसके लिए समय की जरूरत होगी। गौरतलब है कि पाकिस्तान में आज भी वोटिंग बैलेट पेपर के जरिए होती है।

pc-theindiadaily.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *