इंटरनेट डेस्क। कनाडा के साथ खालिस्तान के मामले को लेकर पैदा हुआ तनाव अब बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में अब भारत ने गंभीरता दिखाते हुए बड़ा ऐक्शन लिया है। कनाडा के नागरिकों के लिए भारत ने वीजा सेवाओं को अनिश्चितकाल तक के लिए बंद कर दिया है। कनाडा में वीजा केंद्रों को संचालन करने वाले बीएलएस इंटरनेशनल ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो नोटिस में लिखा गया है, भारतीय मिशन की तरफ से महत्वपूर्ण सूचना ऑपरेशनल कारणों से भारत की वीजा सेवाएं 21 सितंबर से अगली सूचना तक बंद रहेगी। भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक ने इस बात की पुष्टि भी की है। बता दें की कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है, जब भारत ने किसी भी देश के नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को बंद किया है।

इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की थी कि कनाडा जाने वाले लोग सावधानी रखें। ऐसे किसी इलाके में न जाएं, जहां पर भारत विरोधी घटना हुई हो या फिर ऐसा कुछ होने की आशंका हो। भारत ने यह भी कहा कि कनाडा में हेट क्राइम बढ़ गया है और वहां जाने में सावधानी बरतने की जरूरत है।

pc-laatsaab.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *