इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। कई बार वो कोर्ट का सामना भी कर चुके है, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है। आए दिन किसी न किसी वजह से नए विवादों से घिरे जाते है। अब एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा ही कर दिया है जिसकी वजह से फिर विवाद हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ट्रंप अमेरिका के लोवा में अपनी चुनावी कैंपेन कर रहे थे, इस दौरान वह अचानक एक रेस्तरां में पहुंचे गए। रेस्तरां में एक महिला वेटर ने ट्रंप से कहा कि वह उन्हें ऑटोग्राफ दे दें। इसके बाद ट्रंप ने ऐसा ही किया और ऑटोग्राफ दे दिया, लेकिन उन्होंने महिला के सीने पर ऑटोग्राफ दे दिया। हालांकि महिला ने ही उन्हें ऐसा करने को कहा था। ऐसे में अब टंªप फिर से विवादों में है।

खबरों की माने तो अब इस व्यवहार को लेकर ट्रंप को आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर ट्रंप के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। ये पहली दफा नहीं है कि ट्रंप ने किसी महिला के सीने पर ऑटोग्राफ दिया है, इससे पहले भी 2015 में एक महिला के सीने पर ऑटोग्राफ दे चुके है।

pc- abp news

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *