इंटरनेट डेस्क। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ;प्रचंड इन दिनों चीनी दौरे पर हैं। यहां उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग से मुलाकात की है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो बैठक में दोनों देशों के बीच विकास के मुद्दों पर बात हुई है। खबरों की माने तो चीनी राष्ट्रपति ने वादा किया कि वह चीन से घिरे नेपाल को चीन से जोड़ेंगे।

बता दें की नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड हांगझू में हो रहे एशियाई खेलों के लिए चीन पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। बता दें की प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रचंड का यह पहला चीनी दौरा है। इससे पहले प्रचंड भारत और अमेरिका के दौरे पर आए थे।

वहीं खबरों की माने तो प्रचंड के साथ बैठक के दौरान जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों ने ट्रांस-हिमालयन मल्टी-डायमेंशनल कनेक्टिविटी नेटवर्क सहित अन्य प्रोजेक्ट्स में सफलता हासिल की है। वहीं नेपाल के विदेश मामलों का संस्थान प्रज्ञा घिमिरे ने बताया कि नेपाल ने सात चीनी बंदरगाहों तक पहुंच बनाने के लिए परिवहन-पारगमन समझौते पर हस्ताक्षर किए। बैठक के दौरान शी ने कहा कि हम दोनों देशों को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना चाहिए।

pc-theindiadaily.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *