इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा सुर्खियों रहते है, इस बार वो कोई ऐसे वेसे काम के लिए नहीं बल्कि ऐसे काम को लेकर सुर्खियों में है की उन्होंने इस मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन को भी पीेछे छोड़ दिया है। बता दें की मीडिया संस्थानों के नए चुनाव पूर्व सर्वे ने बाइडेन को हिला दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राष्ट्रपति जो बाइडन को इस सर्वे में बड़ा झटका लगता दिख रहा है। इसके अनुसार, 2024 में होने वाले आम चुनावों में लोकप्रियता के मामले में बाइडन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पीछे छूट रहे है। अमेरिका मीडिया के अनुसार दावा किया गया है की ट्रंप को 51 और बाइडन को 42 अंक मिले हैं।

बता दें की अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के दावेदारों में ट्रंप अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी की नामांकन प्रक्रिया जनवरी में न्यू हैम्पशायर प्राइमरी और आयोवा कॉकस से आधिकारिक रूप से शुरू होगी।

pc-moneycontrol-com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *