खेल डेस्क। डेवॉन कॉन्वे (नाबाद 152) और रचिन रवींद्र (नाबाद 123) की तूफानी पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने आईसीसी वनडे विश्व में इंग्लैंड को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में डेवॉन कॉन्वे (नाबाद 152) ने अपने नाम कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की।

वह विश्व कप के डेब्यू मैच शतक लगाने वाले विश्व के दूसरे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड की ओर से इस मामले में रिकॉर्ड अपने नाम किया। डेवॉन कॉन्वे ने 32 साल, 89 दिन की उम्र में विश्व कप के डेब्यू मैच में शतकीय पारी खेली इस मामले में विश्व रिकॉर्ड आरयलैंड के जेरेमी ब्रे के नाम दर्ज है।

जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ किंग्स्टन, 2007 में 33 साल, 105 दिन की उम्र में विश्व कप के डेब्यू मैच में शतक लगाया था। वहीं उन्होंने रचिन रवींद्र के साथ दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 273 की साझेदारी की। ये कीवी टीम की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *