खेल डेस्क। मोहम्मद रिजवान (नाबाद 131) और अब्दुल्ला शफीक (113) की शतकीय पारियों के दम पर पाकिस्तान ने मंगलवार को आईसीसी वनडे विश्व कप के अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से शिकस्त दी।

श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 345 बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 48.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर अपने नाम दो विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाए। मैच में पाकिस्तान टीम ने विश्व कप का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है। वही टीम ने इस जीत से भारत का भी एक विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

इस मैच के परिणाम के साथ ही विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे ज्यादा लगातार जीत का रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गया है। अब पाकिस्तान विश्व कप में किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीम बन गई है। पाकिस्तान की ये श्रीलंका पर विश्व कप में लगातार आठवीं जीत है। वहीं भारत विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सात जीत दर्ज कर चुका है।

PC:espncricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *