इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। इस बार भी उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जो चर्चाओं में आ गया है। जी हां डोनाल्ड ट्रंप ने कसम खाई है कि अगर वह व्हाइट हाउस के दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं तो वह कुछ मुस्लिम देशों के नेताओं पर बैन लगाएंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने कहा की वो अगर अमेरिका के दोबारा से राष्ट्रपति चुने जाते है तो वो मुस्लिम-बहुल देशों के कुछ लोगों की विवादास्पद यात्रा प्रतिबंध को फिर से लागू करेंगे।

उन्होंनेकहा अगर राष्ट्रपति बना तो पहले दिन, मैं हमारे यात्रा प्रतिबंध को बहाल कर दूंगा। हमने यात्रा प्रतिबंध लगाया था क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि हमारे देश में ऐसे लोग आएं जो वास्तव में हमारे देश को उड़ाने के विचार को पसंद करते हैं।

pc- ndtv.in

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *