इंटरनेट डेस्क। फ्रांस में तूफान सियारन लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। इस तूफान के कहर से यहां पर कम से कम दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 16 अन्य घायल हो गए। यहां पर तूफान के कारण लाखों घर अंधेरे में डूब गए। फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने इस प्रकार की जानकारी दी है।

उन्होंने इस संबंध में बताया कि फ्रांस में आए विनाशकारी तूफान के कारण पहली मौत एक ट्रक ड्राइवर की हुई थी। जबकि एक व्यक्ति की अपनी बालकनी से गिरने के बाद मौत हुई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को अटलांटिक तटीय इलाकों मं 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली हैं। इसके कारण देश में कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए और 12 लाख से अधिक लोगों को बिना बिजली के समय गुजारना पड़ रहा है।

यहां पर तूफान ने मोबाइल संचार नेटवर्क को भी बुरी तरह से बाधित कर दिया, जिससे बड़ी संख्या में सिग्नल टावर और कम से कम दस लाख मोबाइल ग्राहक प्रभावित हुए।इस तूफान से यूरोप के कई देश प्रभावित हुए हैं।

PC:prakashtv

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *