इंटरनेट डेस्क। इजराल-हमास के बीच लगातार 27 दिनों से युद्ध जारी है। हजारों बेगुनाहों की जान जा चुकी है और दोनों देश आर्थिक और मानवीय रूप से क्षति भी झेल रहे है। इसी बीच अब युद्ध और भी गंभीर होने की स्थिति में है। बताया जा रहा है की इजरायली सेना ने ऐलान किया है कि उसने गाजा में हमास को चारों तरफ से घेर लिया है।

मीडियारिपोटर्स की माने तो सेना ने एरियल स्ट्राइक के साथ-साथ ग्राउट अटैक भी शुरू कर दिया है। इस दौरान इजरायली सेना के हमले में अभी तक 9 हजार से अधिक फिलस्तिन नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं इजरायल में 1400 के करीब लोगों की जान जा चुकी है।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि गाजा में 35 में से 16 अस्पताल सेवा से बाहर हैं। इस बीच, हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्ला के बहुप्रतीक्षित भाषण के बीच इजराइल-लेबनान सीमा पर लड़ाई तेज हो गई है।

pc- news18 hindi

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *