इंटरेनट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। जो बाइडेन ने अब चीनी कंपनियों के तकनीकी क्षेत्र में निवेश को प्रतिबंधित करने के लिए आपातकाल बढ़ा दिया है। इस बात की जानकारी जो बाइडेन ने खुद ही दी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस संबंध में कहा कि वह निगरानी प्रौद्योगिकी के विकास में शामिल कंपनियों सहित कुछ चीनी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाले प्रतिभूतियों के निवेश से उत्पन्न खतरे के मद्देनजर संबंधित आपातकाल को और एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने पीआरसी की कुछ कंपनियों को वित्त पोषित करने वाले प्रतिभूतियों के निवेश और चीनी निगरानी प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और अर्थव्यवस्था के लिए एक असामान्य और असाधारण खतरा करार दिया है। इसी कारण से उन्होंने अब इस संबंध में राष्ट्रीय आपातकाल को एक साल के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।

PC:livemint

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *