इंटरनेट डेस्क। पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया। इसकेे पहले सीरीज में भारत दो मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया से आगे था। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला चला और उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा को जमकर धोया। बता दें की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले तीन मैचों में प्रसिद्ध कृष्णा का बुरा हाल हुआ है।

अब तक तीनों मैचों में वो 40-40 रन से ज्यादा अपने कोटे दे चुके है। तीसरे मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने उनकी बेरहमी से कुटाई की। इससे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का एक शर्मनाक रिकॉर्ड प्रसिद्ध कृष्णा के नाम दर्ज हो गया। बता दें की अब प्रसिद्ध कृष्णा भारत के लिए एक टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

खबरों की माने तो कृष्णा ने तीसरे टी20 मैच में 4 ओवरों में कुल 68 रन लुटाए। इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड भारत के लिए स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज था। चहल ने 4 ओवरों में 64 रन लुटाए थे, लेकिन अब प्रसिद्ध कृष्णा ने 68 रन देकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *