इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम वनडे विश्व कप हार गई और उसके बाद अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। ऐसे में विराट, रोहित शर्मा जैसे कई सीनियर खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा नहीं है। इस सीरीज के बाद अब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जा रही है। जहां टीम को टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस बड़े दौरे से पहले ही विराट कोहली ने टी20 और वनडे से लंबा आराम लेने की घोषणा कर दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो विराट कोहली ने बीसीसीआई को सूचना दी है कि वह वनडे और टी20 फॉर्मेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक पर जा रहे हैं, और वह इन दोनों फॉर्मेट में कब वापसी करेंगे, इसकी सूचना वो खुद दे देंगे। इस खबर को सामने आने के बाद से विराट कोहली के फैन्स भी निराश हो गए हैं।

ऐसे में अब खबरे यह भी आने लगी है की कही विराट कोहली संन्यास लेने की तो नहीं सोच रहे है। बता दें की विराट इस समय लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं, और रोहित शर्मा भी अपने परिवार के साथ लंदन में ही छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। बता दें कि इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले करीब 2-3 महीनों से लगातार क्रिकेट खेला है।

PC- abp news

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *