खेल डेस्क। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर एक बार फिर से सुर्खियों में आए हैं। अब ये बाएं हाथ का पूर्व बल्लेबाज एस श्रीसंथ के साथ विवाद के कारण चर्चा में आया है। टीम इंडिया को दो विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले गौतम गंभीर और तेज गेंदबाज श्रीसंथ का यह झगड़ा 10 नवंबर को खेल के मैदान पर हुआ।

दोनों क्रिकेटरों का ये झगड़ा अब मैदान से बाहर निकलकर सोशल मीडिया तक पहुंच गया। इस संबंध मे तेज गेंदबाज एस. श्रीसंथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से गौतम गंभीर पर गंभीर आरोप लगाए। गौरतलब है कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले गौतम गंभीर ने एस. श्रीसंथ की लगातार दो गेंद पर छक्का और चौका लगाया।

इसी ओवर में देश के दोनों खिलाडिय़ों के बीच जुबानी जंग भी हुई। इसके बाद श्रीसंथ ने इंस्टाग्राम पर 2 वीडियो शेयर कर गंभीर पर उन्हें फिक्सर करने का आरोप लगया था। इस दौरान उन्होंने यहां तक बोल दिया था कि गौतम गंभीर फाइटर है और उनका कई खिलाडिय़ों से झगड़ा है। इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेट गौतम गंभीर का विराट कोहली से भी विवाद हो चुका है।

PC:tv9hindi

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *