खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीतने के बाद अब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच रविवार को डरबन में खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है।

साउथ अफ्रीकी टीम के स्टार गेंदबाज लुंगी एनगिडी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब उनके स्थान पर ब्यूरेन हेंड्रिक्स को खेलने का मौका मिलेगा।

खबरों के अनुसार, तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी बाएं टखने में मोच के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

इसमें उसने कहा कि 27 वर्षीय लुंगी एनगिडी को टीम से रिलीज कर दिया गया है। अब वह मेडिकल टीम की निगरनी में रिहैबिलिटेशन प्रोसेस से गुजरेंगे। ये तेज गेंदबाज आखिरी बार आईसीसी वल्र्ड कप 2023 के लीग चरण में खेला था।

PC:thequint

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *