इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2024 को लेकर तैयारिया शुरू हो चुकी है। निलामी प्रक्रिया 19 दिसंबर से शुरू होगी, लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर है वो ये की आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को आगामी सीजन के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया है। साथ ही रोहित शर्मा जो पिछले 10 साल से टीम की कमान संभाल रहे हैं उन्हें हटा दिया गया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन से पहले बड़ी डील करते हुए हार्दिक पांड्या को टीम से फिर से जोड़ा और शुक्रवार को आईपीएल मिनी नीलामी से पहले उन्हें कप्तान बनाए जाने की घोषणा कर दी है। आईपीएल नीलामी 19 दिसंबर को होने वाली है।

मुंबई इंडियन्स से जारी बयान के मुताबिक नेतृत्व में बदलाव उनकी भविष्य की योजना का हिस्सा है। फ्रेंचाइजी ने रोहित को उनकी शानदार योगदान के लिए धन्यवाद दिया। हार्दिक की नियुक्ति पर मुंबई इंडियन्स के वैश्विक प्रदर्शन प्रमुख महेला जयवर्धने ने कहा, यह विरासत निर्माण और भविष्य के लिए तैयार रहने के मुबई इंडियन्स की सोच का हिस्सा है।

pc- jagran

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *