इंटरनेट डेस्क। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जगह दिए जाने की खबरें सोेमवार से जोरो शोरो से चल रही हैै औैर इसी बीच नई खबरें है वो ये है की दाऊद इब्राहिम की मौत की खबरें भी अब उड़ रही है। इसी बीच दाऊद इब्राहिम के साथी छोटा शकील ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक छोटा शकील ने कहा, दाऊद इब्राहिम जिंदा है और स्वस्थ है।

छोटा शकील ने कहा ये फर्जी खबर है, जिसे देखकर मैं भी चौंक गया। मैंने दाऊद इब्राहिम से कई बार मुलाकात की है। एक तरफ जहां अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मौत की खबरें सोशल मीडिया पर आईं तो वहीं दूसरी तरफ कई मीडिया रिपोर्ट्स में इन खबरों का खंडन भी किया गया।

इसके साथ ही विदेशी मामलों के जानकार कह रहे हैं कि अगर दाऊद इब्राहिम की मौत हो चुकी है तो पाकिस्तान इस बात को कभी स्वीकार नहीं करेगा कि वो पाकिस्तान में था। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कार्यवाहक पीएम अनवार उल हक काकड़ के एक पोस्ट के हवाले से दावा किया जा रहा है कि उन्होंने दाऊद इब्राहिम को मानवता का मसीहा बताया है। इसके साथ ही इस पोस्ट में दाऊद की जहर से मौत होने की बात भी कही गई है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हालांकि, फैक्ट चेक करने पर पता चला है कि ये फर्जी अकाउंट है।

pc-himalayaprahari.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *