इंटरनेट डेस्क। खिलाड़ियों को उनके खेल और उनके परिश्रम के लिए पुरस्कार दिया जाता है। लेकिन अगर यही पुरस्कार सरकार की और से मिलता है तो उसकी खुशी दोगुनी होती है। ऐसे में एक बार फिर से राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों 2023 की घोषणा हो गई है और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

वहीं, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार बैडमिंटन जोड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। बता दें की खेल पुरस्कार 9 जनवरी को दिए जाएंगे। ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी।

हाल ही में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शमी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 7 मैचों में सर्वाधिक 24 विकेट लिए थे। हालांकि, भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीसीसीआई ने शमी को अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल करने के लिए विशेष आग्रह किया था।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *