इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम अफगानिस्तान को तीन मैचांे की टी20 सीरीज में हराने के बाद अब इंग्लैंड के साथ भिड़ेगी। बता दें की इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया की टीम इंडिया 20 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी शुरू करेगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कोच ने कंफर्म किया है कि हैदराबाद में 20 जनवरी से आगामी पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए ट्रेनिंग कैंप शुरू होगा। अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मैच में हराकर तीन मैच की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करेने के बाद टीम में मौजूद खिलाड़ियों को दो दिन का ब्रेक मिला है।

इसके बाद वह हैदराबाद में भारतीय कैंप से जुड़ेंगे। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार और आवेश खान ऐसे खिलाड़ी हैं जोकि ब्रेक से लौटने के बाद टीम से जुड़ेंगे। पांच मैच की टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू होगी।

pc-espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *